जल जीवन मिशन के पाइप चुराने वाले 3 पकड़े:कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना में लगने आए थे, 12 लाख कीमत के पाइप खेत से चुराए
जल जीवन मिशन के पाइप चुराने वाले 3 पकड़े:कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना में लगने आए थे, 12 लाख कीमत के पाइप खेत से चुराए
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने जल जीवन मिशन के तहत चल रही कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना में सेंध लगाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चिड़ावा थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव पिचानवा से रातों-रात 100 पाइप चोरी करने के मामले में अलवर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 से 12 लाख रुपए की कीमत के पाइप बरामद कर वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रक और एक आई-10 कार भी जब्त कर ली है।
250 किलोमीटर तक पीछा किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र थाकन और चिड़ावा थाने के कॉन्स्टेबल अमित सिहाग ने करीब 250 किलोमीटर के दायरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक (टाटा 1916) और एक आई-10 कार का रूट चार्ट तैयार किया गया। जिससे पुलिस आरोपियों के ठिकाने तक पहुंच सकी।
आरोपियों के पास से 100 पाइप बरामद
पूछताछ के बाद 23 दिसंबर को तीन आरोपियों को डिटेन किया, जिन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। जाबिद (22) निवासी नशोपुर, थाना बगड़ तिराहा, जिला अलवर, शौकिन उर्फ सोहिल (21) निवासी बारोली, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर तथा सुलतान (50) निवासी बारोली, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 100 पाइप और वारदात में प्रयुक्त दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।
पुलिस टीम को मिला इनाम
चोरी का खुलासा करने पर SP ने पूरी टीम को नकद पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई में चिड़ावा थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, सुल्ताना थानाधिकारी रविंद्र, साइबर सेल के जितेंद्र थाकन और कॉन्स्टेबल अमित सिहाग की विशेष भूमिका रही।
खाली खेत से उठा ले गए थे पाइप
भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विशाल चौधरी ने 19 दिसंबर 2025 को चिड़ावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कुम्भाराम लिफ्ट योजना के तहत पिचानवा से किधवाना के बीच पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। 18 दिसंबर को साइट पर 130 पाइप उतरवाए गए थे, जिनमें से 100 पाइप पिचानवा के पास एक खाली खेत में रखे थे। 19 दिसंबर की सुबह जब मजदूर काम पर पहुंचे, तो वहां से सभी 100 पाइप गायब थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037773


