आगरी गांव में विवाहिता ने की आत्महत्या:परिवार के खेत में जाने के बाद घर में लगाया फंदा
आगरी गांव में विवाहिता ने की आत्महत्या:परिवार के खेत में जाने के बाद घर में लगाया फंदा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के आगरी गांव में विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। मृतका की पहचान बबली देवी (24) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरनगर की निवासी थी। उसने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। बबली देवी का पति मुंबई में मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार, उनकी शादी इसी साल 1 मई को हुई थी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000328


