15 हजार का इनामी बदमाश पंजाब से गिरफ्तार:सादुलपुर-सरदारशहर लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने दो दिन पंजाब में रहकर दबोचा
15 हजार का इनामी बदमाश पंजाब से गिरफ्तार:सादुलपुर-सरदारशहर लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने दो दिन पंजाब में रहकर दबोचा
सादुलपुर : चूरू पुलिस ने सादुलपुर और सरदारशहर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदातों में वांछित 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और इन दोनों क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया था।
अंतरराज्यीय ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी- चरणजीत उर्फ चन्नी और संदीप कुमार उर्फ बाबू, निवासी राजपुरा (पंजाब) – पुलिस की भनक लगते ही मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे। इनमें से चरणजीत उर्फ चन्नी गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चूरू जिला पुलिस अधीक्षक ने फरार दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और एक विशेष टीम गठित की, जिसने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
दो दिन गुप्त निगरानी, फिर सफलता
जांच टीम के अधिकारी सादा कपड़ों में दो दिन तक राजपुरा (पंजाब) में रुके और खुफिया तंत्र के जरिए आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने अंततः इनामी बदमाश-चरणजीत उर्फ चन्नी पुत्र जगीर सिंह, निवासी खराजपुर थाना सिटी राजपुरा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी के अनुसार यह आरोपी सरदारशहर थाने में दर्ज लूट के एक अन्य मामले में भी वांछित था।
लूट की वारदात- 9 जून की रात चार बदमाशों ने रोका था वाहन
बता दें कि 9 जून 2025 की रात ग्राम न्यांगली के पास चार अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक कार को रुकवाकर चालक पर धारदार हथियार से हमला किया था। बदमाश कार और नकदी लूटकर फरार हो गए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
पहले ही दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 जून 2025 को दो आरोपियों बघेल सिंह पुत्र स्व. अमरीक सिंह (राजपूत सिख), उम्र 38 वर्ष, निवासी खराजपुर थाना सिटी राजपुरा जिला पटियाला (पंजाब) और मनदीप उर्फ मैक्सी पुत्र सुखविंद्र सिंह (जट सिख), उम्र 33 वर्ष, निवासी राजपुरा जिला पटियाला (पंजाब)– को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार और वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की जा चुकी थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी चन्नी से पूछताछ कर मामले में बाकी बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
