गोठड़ा पीएचसी में स्वास्थ्य उपकरण भेंट:सीएसआर योजना के तहत मिले उपकरण, भामाशाहों से भागीदारी की अपील
गोठड़ा पीएचसी में स्वास्थ्य उपकरण भेंट:सीएसआर योजना के तहत मिले उपकरण, भामाशाहों से भागीदारी की अपील
खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एसएमएस कंपनी ने सीएसआर योजना के तहत स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थीं, जबकि डॉ. महेंद्र सैनी ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोठड़ा सरपंच सरती देवी, समाजसेवी हरिराम गुर्जर, श्यामलाल चोपड़ा, डॉ. महेंद्र सैनी, रामवतार भाटी और यशवंत सिंह सोढा उपस्थित रहे। गोठड़ा पीएचसी को 10 बेड और गद्दे प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, संचेती फाउंडेशन ने राजकीय पशु चिकित्सालय को सर्जरी टेबल, सामान्य टेबल, चेयर और विजिटर चेयर भेंट कीं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनोता खुर्द को भी 6 ऑफिस चेयर उपलब्ध कराई गईं। इन उपकरणों से संबंधित संस्थानों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
सहयोग देने का आह्लान
मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि भामाशाहों को राजकीय संस्थानों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक संस्थाओं के लिए आगे आकर सहयोग देने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चेतन कुमार जैन, श्यामलाल चोपड़ा, राम अवतार भाटी, यशवंत सिंह सोडा, सरपंच सरती देवी, डॉ. जितेंद्र सैनी, डॉ. रुपेश सैनी, डॉ. रमेश सैनी, हरीराम गुर्जर, निर्मला, विनोद, अनिल कुमार, प्रभु राजोता, मूलचंद, अनिल कुमावत, मुन्नी देवी, संतोष देवी, सजना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


