शेखावाटी की विरासतों का संरक्षण कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
शेखावाटी की विरासतों का संरक्षण कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां, छतरियां, कुएं, बावड़ियां और गढ़ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए आमजन को सरकार के साथ मिलकर आगे आना होगा। शेखावाटी की इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री बुधवार को सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे स्थित शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी में 559 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण का कार्य कर रही है। साझे प्रयासों से इन धरोहरों को बचाया जाएगा और आने वाले समय में राजस्थान में सबसे अधिक पर्यटक शेखावाटी की विरासत देखने आएंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति का चहुंमुखी विकास उनकी सरकार का मूल उद्देश्य है। इसी सोच के तहत सरकार गरीब को गणेश मानकर कार्य कर रही है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शेखावाटी में शीघ्र यमुना जल लाने की बात भी दोहराई।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठे आश्वासनों के सहारे जनता को ठगने का काम किया है, इसलिए जनता को ऐसी राजनीति से सबक लेकर दूर रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य में अपराध हो सकता है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए नई युवा नीति लाई जा रही है, जिससे युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकेंगे। सरकार आगामी पांच वर्षों में चार लाख नौकरियां प्रदान करेगी और अब तक चुनावी वादों में से करीब 70 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने शेखावाटी की विरासत, संस्कृति और यहां के समाजसेवी भामाशाहों का उल्लेख करते हुए ‘नेक्सा ग्रीन’ के नाम पर लोगों के साथ हुई करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री से की।
जनसभा को स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, घोड़ विधायक गोवर्धन वर्मा, रींगस विधायक सुभाष मील, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भामू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, चूरू विधायक हरलाल सहारण, वासुदेव चावला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


