[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

दो कार्मिकों को जमादार के पद पर पदौन्नति का प्रस्ताव पारित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : नगरपालिका सभाकक्ष में नगरपालिका रतननगर की साधारण सभा की बैठक नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में रखे गये प्रस्तावों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव को पारित किया।
अधिशाषी अधिकारी संजू खोड ने बताया कि पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान स्वायत शासन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार वरिष्ठता व शैक्षणिक योग्यता एवं पदौन्नति के नियमों के अनुसार नगरपालिका के दो कार्मिकों पुरूषोतम लाल एवं होमेन्द्र सिंह चैहान को सफाई कार्मिक से जमादार के पद पर पदौन्नति का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। ईओ संजू खोड ने बताया कि स्वायत शासन विभाग के निर्देशानुसार प्रति 25 स्वच्छता सैनानियों पर एक जमादार की पदौन्नति की जानी थी, नगरपालिका में 2 पद रिक्त थे उसी के अनुरूप दो जमादारों को पदौन्नति दी गई है।
बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने लाईट व्यवस्था में सुधार की बात कही तो कुछ सदस्यो ने नालियों के निर्माण एवं खुली नालियों पर जाली लगाने के सुझाव दिये। नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने सदस्यों के सुझावों पर शीघ्र ही कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। बैठक के दौरान कुछ सदस्यों द्वारा बस स्टेण्ड के पास बने शौचालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की बात कहे जाने पर पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर ने सदस्यों को बताया कि उनके संज्ञान में यह बात आते ही व्यवस्था में सुधार कर दिया गया है तथा बहुत जल्द ही राज्य सरकार की योजना के अनुसार महिलाओं के लिए एक पिंक शौचालय का निर्माण भी करवाया जाना प्रस्तावित है उस पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
रतननगर में पिंक शौचालय के निर्माण पर पार्षद ओम प्रकाश जांगिड़ ने पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर और ईओ संजू खोड़ का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में नगरपालिका के पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर सहित 20 सदस्यों में से 18 सदस्य बैठक में उपस्थित रहें। बैठक के दौरान कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin