[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विजय पब्लिक स्कूल टमकोर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह 2025


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विजय पब्लिक स्कूल टमकोर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह 2025

विजय पब्लिक स्कूल टमकोर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह 2025

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

टमकोर : टमकोर स्थित विजय पब्लिक स्कूल ने रविवार को विद्यालय प्रांगण में बच्चों के द्वारा द्वारा एक से बढकर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से धुमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह 2025 मनाया गया। तथा कक्षा 10 में 90% से ऊपर अंक लाने वाले 15 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा में अलसीसर ब्लॉक टॉपर सोनू कड़वासरा को संस्था द्वारा 31000 रुपए का चेक व प्रतिक चिन्ह भेंट दिया गया । इसके साथ ही विद्यालय ने सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया एवं इसी सत्र में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले 19 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया । नरेंद्र सिंह शेखावत रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ द्वारा 92% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 10वीं की सात छात्राओं को प्रति छात्रा 11000 रूपये चेक से भेंट किएं गएं ।

वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजयपाल कस्वा उपनिदेशक उद्यान झुंझुनूं व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर महेंद्र कुमार थानाधिकारी मलसीसर, राजेंद्र खीचड़ सीबीईओ अलसीसर,गोकुलचंद्र सोनी , जाबासर पं. सरपंच इरशाद अली, बलवीर सिंह ढाका, मदनलाल ,डॉक्टर भंवरलाल शर्वा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सोनी प्रोफेसर कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश ने की ।विद्यालय के शानदार प्रोग्राम को देखने काफी संख्या में अभिभावक एवं आस-पड़ोस के गांव से गणमान्य नागरिक पहुंचे। जिनका संस्था प्रधान विजयपाल चाहर एवं प्रिंसिपल अनीता चाहर ने आदर एवं सत्कार किया तथा हनुमान चाहर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मूलचंद झाझरिया एवं ताराचंद गुप्ता ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin