[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली बाइक जन-जागरण रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली बाइक जन-जागरण रैली

नीमकाथाना में 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली बाइक जन-जागरण रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर आज नीमकाथाना में गायत्री परिवार के तत्वावधान में बाइक जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, कपिल मंडी, खेतड़ी मोड़ सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

रैली के दौरान शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

गायत्री परिवार के पदाधिकारी चौथमल गर्ग ने बताया कि इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी महायज्ञ को लेकर जन-जन में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 से 28 दिसंबर तक जिला स्टेडियम, नीमकाथाना में तीन दिवसीय 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि-25 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 5100 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।, 26 दिसंबर को देव वाहन पूजन एवं यज्ञ का आयोजन होगा।, 27 दिसंबर को प्रातः यज्ञ एवं सायं दीप यज्ञ संपन्न होगा।, 28 दिसंबर को यज्ञ का समापन किया जाएगा।

चौथमल गर्ग ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण, सकारात्मक सोच का विकास, वातावरण की शुद्धि तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। रैली एवं कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles