[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा स्थल का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा स्थल का किया निरीक्षण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा स्थल का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रामगढ़ शेखावाटी : आगामी 24 दिसम्बर को कस्बे के बिसाऊ मार्ग स्थित रूइया कॉलेज खेल मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राठौड़ ने भाजपा नेता श्रवण चौधरी एवं उपखंड अधिकारी भारती चौधरी से सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।

राठौड़ ने भजनलाल सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने, रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति के सृजन तथा दो वर्षों में 130 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत होने को क्षेत्र के लिए एक अनुपम सौगात बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान रूइया कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए तैयार किए जा रहे हेलीपैड, सभा स्थल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्रवण चौधरी, गोवर्धन सिंह रूकनसर, परमेश्वर शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बबेरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप बागला, चूरू युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बालान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण चौधरी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी गई तथा पीले चावल वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचने का आग्रह किया गया।

इसके साथ ही नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें जनसभा के लिए आमंत्रित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की सभा को रामगढ़ उपखंड के लिए विकास के नए आयाम स्थापित करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में हेरिटेज संरक्षण सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

राठौड़ ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को शून्य बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल पर चर्चा का मंच विधानसभा है। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार के दो वर्षों में राज्य में अपराधों में 16 प्रतिशत की कमी, सड़कों, बिजली और आधारभूत ढांचे में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों से भी अधिक प्रभावी रहे हैं।

मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन सभाओं के माध्यम से महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित जनसभा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इस दौरान ओमप्रकाश, जितेंद्र कारंगा, परमेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin