[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माली सैनी समाज की खेतड़ी कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और चुनावी भागीदारी पर किया मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माली सैनी समाज की खेतड़ी कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और चुनावी भागीदारी पर किया मंथन

माली सैनी समाज की खेतड़ी कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और चुनावी भागीदारी पर किया मंथन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की खेतड़ी कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खेतड़ी में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी और खेतड़ी नगर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के विभिन्न गांवों से आए समाजबंधुओं ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा आरंभ हुई।

मुख्य अतिथि महेंद्र शास्त्री ने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और एकजुटता के साथ निर्णय लेने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि देवाराम सैनी ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता बताई। नगर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी समय की मांग बताया।

बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक समाजबंधुओं की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राजनीति में समाज को मजबूत करने को लेकर मंथन किया।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी नानुवली बावड़ी, पार्षद लीलाधर सैनी, खेतड़ी शहर अध्यक्ष नागरमल सैनी, पार्षद अनिल सैनी, राहुल सैनी, मोहन राजोरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष महावीर सैनी बबाई, कैप्टन रतिराम सैनी बबाई, लालाराम भगत, महेंद्र बागवान मानोता, ताराचंद सैनी, चंद्रमोहन सैनी, गिरधारी सैनी काकरिया, बालजी काकरिया, खरकड़ा पंचायत अध्यक्ष धर्मपाल सैनी, अनूप सैनी सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन बबाई पंचायत अध्यक्ष संजय सैनी पीटीआई ने किया। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin