[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर का गठन

डॉ. मुकेश कुमार बने जिलाध्यक्ष, पूर्व निदेशक डॉ. मोहन सिंह शेखावत का हुआ सम्मान

सीकर : राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर की जिला इकाई का गठन रविवार को होटल रामा रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में विभागीय चिकित्सकों ने संगठनात्मक मजबूती एवं चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान पूर्व निदेशक होम्योपैथी चिकित्सा विभाग डॉ. मोहन सिंह शेखावत का सम्मान किया गया। सर्वसम्मति से गठित जिला कार्यकारिणी में डॉ. मुकेश कुमार को जिलाध्यक्ष एवं डॉ. आयुषी गौड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और महासचिव डॉ अरविन्द कुलदीप, सचिव डॉ. आशीष प्रसाद एवं डॉ निधि चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष डॉ बीरबल कटारिया और मीडिया प्रभारी डॉ सावित्री, संरक्षक के रूप में डॉ लक्ष्मी डारा, डॉ जेबा शफाअत और सलाहकार डॉ. अनिता (जिला नोडल अधिकारी) को बनाया गया । कार्यकारी सदस्य डॉ. दीपिका एवं डॉ. प्रिया को बनाया गया।

इस अवसर पर राजस्थान होम्योपैथिक चिकित्सक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक डॉ राजेश मीणा, कोटपूतली जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश यादव व डॉ वेदप्रकाश सहित अनेक होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के उपाअध्यक्ष डॉ आयुषी गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin