कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का फतेहपुर में स्वागत:जयपुर से रतनगढ़ जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का फतेहपुर में स्वागत:जयपुर से रतनगढ़ जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले
फतेहपुर : रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का फतेहपुर में स्वागत किया गया। जयपुर से रतनगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी फतेहपुर पहुंचने पर उनका अभिनंदन हुआ। यह स्वागत एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अंकित चौधरी के नेतृत्व में फतेहपुर की बुद्धगिरि मंडी पर आयोजित किया गया। इस दौरान डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला, सभापति जीवन खान और कांग्रेस युवा नेता मुकुल चौधरी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डोटासरा और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971678


