पाटन के भगेश्वर पहाड़ी पर दिखा लेपर्ड:ग्रामीण मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा
पाटन के भगेश्वर पहाड़ी पर दिखा लेपर्ड:ग्रामीण मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा
पाटन : पाटन इलाके के भगेश्वर गांव की पहाड़ियों में शनिवार शाम एक लेपर्डदिखाई दिया। शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने लेपर्डको पहाड़ी की चोटी पर घूमते देखा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने लेपर्डकी चहलकदमी को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। थोड़ी देर बाद लेपर्डआबादी वाले क्षेत्र की ओर उतरने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लेपर्डपहाड़ी के दूसरी तरफ चला गया।
लेपर्डके दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भगेश्वर में अधिकांश ग्रामीण पशुपालन करते हैं, जिससे वे अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार लेपर्डका मूवमेंट देखा गया है। कुछ महीने पहले भी भगेश्वर धाम पर लेपर्डका एक जोड़ा देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971662


