[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के अरनिया में भजन संध्या और संत सम्मेलन:गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, दानदाताओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के अरनिया में भजन संध्या और संत सम्मेलन:गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, दानदाताओं का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर के अरनिया में भजन संध्या और संत सम्मेलन:गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, दानदाताओं का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अरनिया स्थित कृष्ण गोशाला में जुग जीवन बाबा धाम कमेटी और गोशाला कमेटी की ओर से ‘एक शाम गो माता के नाम’ भजन संध्या और संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जालपाली धाम के संत सुदर्शन दास महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गाय को पशु श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता घोषित करे। उन्होंने राजस्थान सरकार से भी गाय को ‘राज्य माता – गोमाता’ घोषित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से संत महात्माओं और अतिथियों को शॉल, दुपट्टा व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बजरंग खातोदिया और कैलाश सुरंगी सहित एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालक शंकर लाल शर्मा ने गोशाला के लिए दानदाताओं को प्रोत्साहित किया, जिसके बाद भामाशाहों ने गोशाला के लिए खुलकर दान की घोषणाएं कीं।

इन्होंने किया सहयोग

गोशाला अध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, रामदयाल सैनी और कैलाश यादव ने बताया-रामदेव ने 5 लाख रुपए की लागत से 21 फीट ऊंचा मुख्य द्वार बनवाने की घोषणा की। धूडाराम, हरिकिशन और बीरबल यादव ने 5 लाख रुपए से हनुमान मंदिर, जबकि जगदीश मिस्त्री ने 5 लाख रुपए की लागत से श्रीकृष्ण गोपाल का मंदिर बनवाने का संकल्प लिया।

इसके अलावा सैनी समाज की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली, जुग जीवन बाबा कमेटी की ओर से ई-रिक्शा, संदीप यादव ने सीसीटीवी कैमरे और छीतरमल सैनी ने 60 हजार रुपए की ईंटें देने की घोषणा की। सरदार यादव ने बीमार गायों के लिए 50 हजार रुपए की क्रेन मशीन, नंदाराम जादीम ने 11 पंखे, रामदयाल सैनी ने दो तख्ते, रघुनाथ सैनी ने वॉटर कूलर, प्रहलाद जांगिड़ ने कुर्सी-टेबल और रामनिवास सैनी ने अलमारियां देने का वादा किया। बलराम यादव ने 21 हजार रुपए और सीताराम बाड़ीगर ने 51 हजार रुपए का चारा सहित भामाशाहों ने कुल 3 लाख रुपए का चारा देने की घोषणा की। साथ ही, 42 हजार रुपए का गुड़, एक लाख दस हजार रुपए का दलिया, 21 कट्टे सीमेंट, रोड़ी और बजरी भी दान करने का संकल्प लिया गया। भामाशाहों ने इन घोषणाओं के अतिरिक्त 10 लाख रुपए का सहयोग भी प्रदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad