[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सालासर:बालाजी धाम में पूजा की, पुजारी परिवार ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सालासर:बालाजी धाम में पूजा की, पुजारी परिवार ने किया स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सालासर:बालाजी धाम में पूजा की, पुजारी परिवार ने किया स्वागत

सुजानगढ़ : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सुजानगढ़ स्थित सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम के दर्शन किए। उन्होंने बालाजी से देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मैनेजर जीतमल शर्मा, भाजपा नेता मांगीलाल पुजारी और धर्मवीर पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने मुख्य द्वार पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पुजारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सालासर बालाजी की फोटो दी।
पुजारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सालासर बालाजी की फोटो दी।

पुजारी परिवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान उन्हें बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। दर्शन के बाद रेखा गुप्ता ने बताया कि सालासर बालाजी में उनकी गहरी आस्था है। इस अवसर पर उनके पति मनीष गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin