[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं मतदाता सूची से 1.16 लाख नाम हटाए:सबसे कम खेतड़ी से हटे, 71 हजार से ज्यादा लोग शिफ्ट हो चुके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं मतदाता सूची से 1.16 लाख नाम हटाए:सबसे कम खेतड़ी से हटे, 71 हजार से ज्यादा लोग शिफ्ट हो चुके

झुंझुनूं मतदाता सूची से 1.16 लाख नाम हटाए:सबसे कम खेतड़ी से हटे, 71 हजार से ज्यादा लोग शिफ्ट हो चुके

झुंझुनूं : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत झुंझुनूं की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। मतदाता सूची में जिले से 1,16,082 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह कटौती उन नामों की है, जिनके गिनती (गणना) के फॉर्म अप्राप्त (undelivered) रहे थे। इस बड़े फेरबदल के बाद, जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 18,48,032 से घटकर अब 17,31,950 रह गई है।

किस विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम कटे

सबसे अधिक कटौती झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से हुई है, जहां से अकेले 20,280 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। सबसे कम कटौती खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां 11,211 नाम हटाए गए हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27-10-2025 को मतदाता 16-12-2025 को मतदाता नामों की कटौती
25-पिलानी 2,52,533 2,35,763 16,770
26-सूरजगढ़ 2,89,169 2,68,687 19,482
27-झुंझुनूं 2,78,875 2,56,595 20,280
28-मण्डावा 2,51,401 2,39,807 12,594
29-नवलगढ़ 2,86,660 2,67,290 19,370
30-उदयपुरवाटी 2,61,732 2,45,357 16,375
31-खेतड़ी

——————–

कुल योग

2,27,662

———————

18,48,032

2,18,451

———————

17,31,950

11,211

————–

1,16,082

1.16 लाख नामों को हटाने के मुख्य कारण

  • स्थायी पलायन/स्थानान्तरण: सबसे बड़ा कारण यह है कि 71,675 लोग स्थाई रूप से जिले से कहीं और जा चुके हैं।
  • मृत्यु: सूची से हटाए गए मृत मतदाताओं की संख्या 22,939 है।
  • अनुपस्थिति: 14,528 ऐसे मतदाता हैं जो दिए गए पते पर अनुपस्थित पाए गए।
  • 6,240 नाम दोहरी प्रविष्टि (Duplicate Entry) और 700 नाम अन्य कारणों से हटाए गए हैं।

पुराने केंद्र: 1,741 नवीन सृजित केंद्र: 278 वर्तमान कुल केंद्र: 2,019 इस पुनर्गठन के बाद, अब जिले में ऐसा कोई भी मतदान केंद्र नहीं है जहां 1,200 से अधिक मतदाता हों।

जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं या नए नाम जोड़ने हैं, उनके लिए निर्वाचन विभाग ने 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक का समय दिया है।

कैसे करें आवेदन: संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के पास जाकर या ऑनलाइन (वोटर हेल्पलाइन एप/पोर्टल) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

नए मतदाता: 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अब तक 3,135 ऑनलाइन और 1,126 ऑफलाइन फॉर्म-6 जमा हुए हैं।

अंतिम प्रकाशन: सभी दावों और आपत्तियों को निपटाने के बाद, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

Related Articles