[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू शहर में रात के समय मकान में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू शहर में रात के समय मकान में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

चूरू शहर में रात के समय मकान में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर में रात्रि के समय बंद मकानों को निशाना बनाकर सोना-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 60 भूतिया बास निवासी उषा जांगिड ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके गायत्री नगर स्थित मकान में 11/12 दिसंबर की रात ताला तोड़कर चोरी की गई। चोर घर से पायजेब, बिछिया, चांदी का सिक्का, सोने की अंगूठी, सोने का कांटा, फीणी और 20 हजार रुपए नकद चुरा ले गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार आरपीएस व वृताधिकारी सुनील कुमार झाझड़िया आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सूचना संकलित की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम पारिक पुत्र रतनलाल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 21 मरूधर बैंक के पास, चूरू (हाल किरायेदार, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-5) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी बिछिया, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायजेब, दो चांदी की अंगूठियां और एक चांदी का सिक्का बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 से 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर और आदतन चोर है, जो महिला के कपड़े पहनकर बंद मकानों की रेकी करता था और मौका पाकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसके खिलाफ पूर्व में भी नकबजनी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62