[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका रतननगर में स्वच्छता के चार रंग थीम पर सजी रंगोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरपालिका रतननगर में स्वच्छता के चार रंग थीम पर सजी रंगोली

नगरपालिका रतननगर में स्वच्छता के चार रंग थीम पर सजी रंगोली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगरपालिका रतननगर में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर के नेतृत्व एवं अधिशासी अधिकारी संजू खोड़ के निर्देशानुसार रतननगर चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की छात्राओं द्वारा नगरपालिका प्रांगण में “स्वच्छता के चार रंग” थीम पर आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अधिशासी अधिकारी संजू खोड़ ने बताया कि इसी क्रम में ओंकार आश्रम के सामने स्थित मुक्तिधाम श्मशान भूमि में साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता सेनानियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रमदान किया गया। स्वच्छता रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई करवाई गई।

उन्होंने बताया कि “नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” थीम के अंतर्गत विभिन्न नवाचार भी किए गए। कार्यक्रमों में स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62