[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:प्राचार्य बोले-सेवा, सहयोग और करुणा के बिना मानव जीवन अधूरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:प्राचार्य बोले-सेवा, सहयोग और करुणा के बिना मानव जीवन अधूरा

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:प्राचार्य बोले-सेवा, सहयोग और करुणा के बिना मानव जीवन अधूरा

लक्ष्मणगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ ने रविवार शाम को मलमास के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए राहत प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि तोदी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, सहयोग और करुणा के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने दुखी व जरूरतमंद का सहारा बनने को सच्चा मानव धर्म बताया।

ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी ने इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद के रत्न सिंह बगड़ी ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए लक्ष्मणगढ़ स्थापना दिवस आयोजन और रामगढ़ में निर्माणाधीन विशाल खेल मैदान को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट सेवा व ज्ञान के माध्यम से समाज में प्रकाश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया और इसका समापन ट्रस्ट गीत “हमें चाहिए खुशहाली, हमें चाहिए हरियाली” के साथ हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles