[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर आर्ट्स कॉलेज के आंगन में ABVP का अनिश्चितकालीन धरना:11 सूत्री मांगों को लेकर प्रिंसिपल से मांगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर आर्ट्स कॉलेज के आंगन में ABVP का अनिश्चितकालीन धरना:11 सूत्री मांगों को लेकर प्रिंसिपल से मांगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

सीकर आर्ट्स कॉलेज के आंगन में ABVP का अनिश्चितकालीन धरना:11 सूत्री मांगों को लेकर प्रिंसिपल से मांगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में स्टूडेंट्स रातभर रजाई लिए और नारेबाजी करते नजर आए। ABVP के बैनर तले स्टूडेंट्स पिछले 24 घंटे से लगातार अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। ABVP के स्टूडेंट्स काफी समय से स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को आर्ट्स कॉलेज प्रिंसिपल से 11 सूत्री मांगों को लेकर जवाब मांगा, इसके बाद स्टूडेंट्स अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

ABVP के स्टूडेंट्स लगातार आर्ट्स कॉलेज के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।
ABVP के स्टूडेंट्स लगातार आर्ट्स कॉलेज के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

ABVP अनिश्चितकालीन धरने को आज दूसरा दिन है। स्टूडेंट्स रातभर आर्ट्स कॉलेज के आंगन में रजाई ओढ़कर नारेबाजी करते नजर आए। ABVP के इकाई अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से कॉलेज से जुड़ी मूलभूत समस्याओं, शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और स्टूडेंट्स हितों को लेकर ज्ञापन दिए गए, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने से परेशान स्टूडेंट्स ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

स्टूडेंट्स ने बीती रात आर्ट्स कॉलेज के आंगन में ही सोकर रात गुजारी।
स्टूडेंट्स ने बीती रात आर्ट्स कॉलेज के आंगन में ही सोकर रात गुजारी।

ABVP के कार्यकर्त्ता रातभर से धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कार्यकर्ता नारेबाजी और शांतिपूर्ण विरोध के जरिए समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। ABVP के स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रशासन स्टूडेंट्स की 11 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं करता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

3 दिन में कॉलेज प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान दिनेश काजला, कृष्ण सेवदा, महेंद्र, विकास, अंकित कलावत, नगर मंत्री रितेश चौधरी, अमन, प्रवीण, रोहित, पवन समेत काफी स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

ये हैं स्टूडेंट्स की प्रमुख मांगें:

कॉलेज में प्रॉपर खेल मैदान की व्यवस्था की जाए, जिससे क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेल शुरू हो सकें। – लाइब्रेरी में ताजा एडिशन की बुक्स रखी जाएं। – एक रेगुलेट टाइम-टेबल के हिसाब से क्लासेज लगाई जाएं। – कॉलेज कैंपस में नियमित सफ़ाई व्यवस्था करवाई जाए। – स्टूडेंट्स के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था की जाए। – स्टूडेंट्स के साथ बदतमीजी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। – फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स के लिए इंटरेक्टिव व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएं। – कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग का रिन्यूएशन करवाकर क्लासेज दोबारा शुरु की जाएं। – कॉलेज कैंपस में व्हीकल पार्किंग की प्रोपर व्यवस्था की जाए। – काॅलेज के मैन गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। – काॅलेज में मेडिकल किट व फीमेल स्टूडेंट्स के लिए सेनेटरी पैड्स की उचित व्यवस्था की जाए।

Related Articles