[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में महिला को बंधक बनाकर लूट:आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीम गठित; 4 दिन पहले भी आया था चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में महिला को बंधक बनाकर लूट:आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीम गठित; 4 दिन पहले भी आया था चोर

रानोली में महिला को बंधक बनाकर लूट:आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीम गठित; 4 दिन पहले भी आया था चोर

रानोली : रानोली में गुरुवार को एक महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। रानोली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं। थानाधिकारी रामलाल जाटोलिया ने बताया कि टीमें वारदात स्थल, मुख्य मार्गों और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इसका उद्देश्य संदिग्धों की पहचान करना है। पुलिस टीमें विभिन्न दिशाओं में जांच कर रही हैं।

पीड़िता रेखा जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाया, मारपीट की और घर से लूटपाट कर फरार हो गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश चार दिन पहले भी उनके घर आया था। चोरी किए जाने वाले सामान के बारे में पूछताछ की थी। हालांकि पीड़िता अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि कितने और कौन-कौन से सामान की चोरी हुई है।

जांच में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली। खोजी कुत्ते ने घर के अलग-अलग कमरों और मुख्य दरवाजे के आसपास सूंघकर जांच की। सूत्रों के मुताबिक खोजी कुत्ता घर से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान जगह तक पहुंचा, जहां संदिग्धों के पैरों के निशान मिले हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को रात के समय संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की जानकारी भी दी है। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin