[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में हरी लकड़ियों से भरी 4 पिकअप जब्त:रात्रिकालीन गश्त के दौरान पकड़ा, सिद्धमुख पुलिस की कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में हरी लकड़ियों से भरी 4 पिकअप जब्त:रात्रिकालीन गश्त के दौरान पकड़ा, सिद्धमुख पुलिस की कार्रवाई

सादुलपुर में हरी लकड़ियों से भरी 4 पिकअप जब्त:रात्रिकालीन गश्त के दौरान पकड़ा, सिद्धमुख पुलिस की कार्रवाई

सादुलपुर : सादुलपुर में रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से काटी गई हरी और गीली लकड़ियों से लदी चार पिकअप गाड़ियां जब्त कीं। पुलिस को लकड़ियों की अवैध तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई।

राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ़ की सीधी निगरानी में, सिद्धमुख थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इन वाहनों को पकड़ा। अवैध वन संपदा के इस परिवहन मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के लिए डीएफओ राजगढ़ को तत्काल सूचित किया गया है।

इस कार्रवाई में सिद्धमुख थाना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह (उप निरीक्षक), हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह, कॉन्स्टेबल जयपाल, सुभाष, प्रताप सिंह और चालक कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles