[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमएसपी पर मूंग खरीद की मांग, किसानों ने दिया धरना:सरकार पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

एमएसपी पर मूंग खरीद की मांग, किसानों ने दिया धरना:सरकार पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी

एमएसपी पर मूंग खरीद की मांग, किसानों ने दिया धरना:सरकार पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी

सादुलपुर : सादुलपुर में कृषि उपज मंडी स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सामने किसान सभा ने सांकेतिक धरना दिया। किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बिना किसी देरी और ग्रेडिंग की बाध्यता के तौलना थी।

किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ मूंग की फसल को खराब नहीं मान रही है और मुआवजा देने से इनकार कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ जब किसान अपनी फसल एमएसपी पर बेचने पहुंचते हैं, तो ग्रेडिंग के नाम पर लगभग 50 फीसदी फसल को खराब बताया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि यदि फसल खराब मानी जा रही है, तो उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। यदि फसल खराब नहीं है, तो पूरी फसल को एमएसपी पर खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर ‘दोहरे व्यवहार’ का आरोप लगाया।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जगत सिंह और माईराम गगोर सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles