[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप पीड़िता को न्याय की मांग तेज: भीम आर्मी की भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, गिरफ्तारी तक आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेप पीड़िता को न्याय की मांग तेज: भीम आर्मी की भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, गिरफ्तारी तक आंदोलन की चेतावनी

रेप पीड़िता को न्याय की मांग तेज: भीम आर्मी की भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, गिरफ्तारी तक आंदोलन की चेतावनी

झुंझुनूं : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। जिला महासचिव आजाद समाज पार्टी कपिलराज आर्यन गोठवाल ने बताया कि भीम आर्मी पदाधिकारी लगातार पांचवे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे और प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारी 1. सत्यवान इंदासर- पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष। 2. रवि मरोड़िया (गाडराटा) – भीम आर्मी प्रदेश सचिव। 3. विकास आल्हा- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं। 4. सोमबीर आजाद (नवां)- भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष, राजगढ़। 5. मनोज कुमार (नवां)। कैलाश दास महाराज ने बताया जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। अनेकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जताया समर्थन।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पीड़ित परिवार की माताजी सुनीता देवी, कॉमरेड हरिसिंह बेदी, कॉमरेड ओमप्रकाश, कॉमरेड हरिओम, चेतराम लिखवा, एडवोकेट हजारीलाल सुनिया, होशियार सिंह पूर्व चेयरमैन पिलानी, मेघराज झेरली, सुभाष मेघवाल (मेघवाल समाज संघ झुंझुनूं), नरेंद्र पूर्व सरपंच खेड़ला, संदीप गोठवाल, रणजीत बिगौदना, कॉमरेड रतन जोगी, अनुराग शर्मा (बिरला स्कूल) शेरसिंह मोरवा, महेश राजपूत, सज्जन महरिया, रवि चंदेलिया, नवीन मालूपुरा, पवन अरडावता, दीपचंद झेरली, प्रमोद किरतान, शीशराम सिलोलिया, सूरजपाल आसपा अध्यक्ष पिलानी, श्रद्धानंद बेरवाल, दीपूराज, तेजपाल, रजत, मुकेश, विजय मेघवाल उपस्थित रहें

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet