लायंस क्लब चूरू और शंकरा हॉस्पिटल जयपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
स्व. सेठ विश्वनाथ झुंझुनूंवाला की पुण्य स्मृति में 9 दिसम्बर को राम मंदिर, पुरानी सड़क, चूरू में लगेगा शिविर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : लायंस क्लब चूरू, मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, शंकरा हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन मंगलवार 9 दिसंबर, 2025 को श्रीराम मंदिर, पुरानी सड़क, चूरू में प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक करने जा रहा है। यह शिविर स्व. सेठ विश्वनाथ झुंझुनूंवाला की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रभारी सुनील रंजन टकणेत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में शंकरा हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आँखों की सम्पूर्ण जांच की जाएगी एवम मोतियाबिंद के रोगियों को जयपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा, रोगी के जयपुर आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर पहुंचकर अपनी आँखों की जांच करवाने का आग्रह किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042262

