सरदारशहर उपजिला अस्पताल में टॉन्सिलाइटिस की सर्जरी:8 वर्षीय बच्ची को बिमारी से मिला निजात, इस बिमारी में सांस लेने में होती है समस्या
सरदारशहर उपजिला अस्पताल में टॉन्सिलाइटिस की सर्जरी:8 वर्षीय बच्ची को बिमारी से मिला निजात, इस बिमारी में सांस लेने में होती है समस्या
सरदारशहर : सरदारशहर की 8 वर्षीय हेमलता प्रजापत को गंभीर टॉन्सिलाइटिस के कारण रात में सांस लेने में परेशानी होती थी। वह लेटकर सो नहीं पाती थी और बैठकर ही नींद लेती थी। राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने डेढ़ घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद उसका सफल इलाज किया।
हेमलता लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही थी। सर्दियों में उसकी परेशानी और बढ़ जाती थी, जिससे उसे खाने-पीने में भी दिक्कत होती थी। परिजनों ने उसे बीकानेर और जयपुर के बड़े अस्पतालों में दिखाया था, जहां इलाज पर लाखों रुपये के खर्च की बात कही गई थी।
इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह राठौड़ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बच्ची की जांच के बाद डॉ. राठौड़ ने यहीं ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन टीम में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. कमलेश भारतीय भी शामिल रहे।
राजकीय उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ के निर्देशन में यह जटिल ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें गले की बड़ी गांठ को सफलतापूर्वक निकाला गया। इसे चूरू जिले में इस तरह का पहला बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है।
यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद हेमलता अब स्वस्थ है और उसे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। ऑपरेशन टीम में ओटी इंचार्ज ओम वर्मा, नर्सिंग स्टाफ पंकज रुहिला, दौलत सुंडा, श्यामसुंदर जांगिड़, रेणु पुनिया और वार्ड बॉय नदीम सहित अन्य स्टाफ की भी भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036038
