[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी के शाकंभरी में ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका:टूटी सड़क को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- 30 मिनट के रास्ते में लग रहे 90 मिनट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी के शाकंभरी में ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका:टूटी सड़क को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- 30 मिनट के रास्ते में लग रहे 90 मिनट

उदयपुरवाटी के शाकंभरी में ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका:टूटी सड़क को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- 30 मिनट के रास्ते में लग रहे 90 मिनट

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी प्रसिद्ध शक्ति पीठ शाकंभरी देवी जाने वाला सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कोट गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

तीन साल से टूटी हुई है सड़क

ग्रामीणों का कहना है कि उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक जाने वाली यह सड़क पिछले तीन साल से टूटा हुई है। अधिकारियों ने डबल रोड का अनुमान तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा है, इस उम्मीद में कि सड़क जल्द स्वीकृत हो जाएगी। इसी कारण पिछले तीन साल से सड़क की टूट-फूट की मरम्मत भी नहीं कराई गई है, जिससे सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।

डिप्टी सीएम को दिया था ज्ञापन

करीब 10 महीने पहले डिप्टी सीएम दीया कुमारी नवलगढ़ दौरे पर आई थीं। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया था, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। इसी तरह, तीन महीने पहले भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी शाकंभरी आए थे, तब भी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर सड़क ठीक करवाने की मांग की थी।

उन्होंने भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, इन आश्वासनों के बाद आज तक न तो सड़क स्वीकृत हुई है और न ही कोई अन्य प्रगति हुई है।

30 मिनट के सफर में लग रहे 90 मिनट

सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण निजी वाहनों को 30 मिनट की दूरी तय करने में 90 मिनट लग जाते हैं। बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से आमजन बुरी तरह प्रभावित हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को कोट गांव में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच आशकरण गुर्जर, बिरबल राम, मस्ताराम, फत्तूराम चौहान, लालचंद, मुकेश गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles