[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : आंगनबाडिय़ों के बच्चों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म , साथ में मिलेगा गर्म पोषाहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : आंगनबाडिय़ों के बच्चों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म , साथ में मिलेगा गर्म पोषाहार

आंगनबाड़ियों के बच्चों को दो यूनिफॉर्म और प्लेट में दिया जाएगा गर्म पोषाहार - महिला एवं बाल विकास मंत्री

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के 62 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले नन्हे मुन्नों को गुणवत्तापूर्ण कपड़े की दो यूनिफॉर्म दी जाएगी, इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिलेंडर और बर्तन दिए जाएंगे जिससे गर्म पोषहार तैयार कर बढिय़ा क्वालिटी की प्लेट में परोसा जाएगा साथ ही चम्मच पानी पीने के लिए ग्लास भी दिया जाएगा।

यह निर्देश महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक दिदए। भूपेश ने इस अवसर पर उड़ान योजना के तहत निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। श्रीमती भूपेश ने निर्देश दिए कि व निरूशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण के लिए महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह को जोडकऱ उनसे सेनेटरी नेपकिन क्रय किए जाए ताकि महिलाओं एस एच जी को सम्बल मिल सके।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के 62 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले नन्हे मुन्नों को गुणवत्तापूर्ण कपड़े की दो यूनिफॉर्म दी जाएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिलेंडर और बर्तन दिए जाएंगे। जिससे गर्म पोषहार तैयार कर बढ़िया क्वालिटी की प्लेट में परोसा जाएगा साथ ही चम्मच, पानी पीने के लिए ग्लास (मग) भी दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुपालना हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भूपेश ने इस अवसर पर उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। भूपेश ने निर्देश दिए कि निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण के लिए महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह को जोड़कर उनसे सेनेटरी नेपकिन क्रय किये जाएं ताकि उनको सम्बल मिल सके।

महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया।

समीक्षा बैठक में निदेशक आई सी डी एस रामावतार मीणा तथा आयुक्त महिला अधिकारिता पुष्पा सत्यानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77