[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामाशाह ने गांगियासर विद्यालय में कंप्यूटर लैब व फ्रंट एलिवेशन का लोकार्पण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भामाशाह ने गांगियासर विद्यालय में कंप्यूटर लैब व फ्रंट एलिवेशन का लोकार्पण किया

भामाशाह ने गांगियासर विद्यालय में कंप्यूटर लैब व फ्रंट एलिवेशन का लोकार्पण किया

गांगियासर : श्री जे.जे. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नव विस्तारित कंप्यूटर लैब मय स्मार्ट क्लासरूम और फ्रंट एलिवेशन कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के काकुलम निवासी प्रवासी भामाशाह मनोज कुमार अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल, कुशांग, खुशी व रचना अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य नवीन गढ़वाल ने बताया कि गांगियासर मूल निवासी व वर्तमान में आंध्रप्रदेश में प्रवास कर रहे मुरारीलाल बंका एवं उनके पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल ने कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए राशि भेंट की थी। इसके बाद अब पुनः लगभग तीन लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम और फ्रंट एलिवेशन का कार्य करवाया गया है।

शनिवार को भामाशाह द्वारा इन कार्यों का लोकार्पण किया गया। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का सम्मान कर आभार जताया। विद्यालय को उनका निरंतर सहयोग मिलता रहा है।

कार्यक्रम में कोलकाता प्रवासी पंकज टिबरेवाल द्वारा भेंट किए गए 10 कंप्यूटरों का लोकार्पण भी उनके प्रतिनिधि सलेमुद्दीन द्वारा किया गया।

इस दौरान नरेश कुमार बंका, जितेंद्र बडगूजर, स्वरूप सिंह शेखावत, लादूराम बड़सर, सुरेश कुमार, सुनील जांगिड़, बशीर खान, इकबाल खान, सिराज खान, अयूब खान, उम्मेद खान, सवाई खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77