[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन:तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और वाइस प्रिंसिपल के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन:तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और वाइस प्रिंसिपल के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने की मांग

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन:तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और वाइस प्रिंसिपल के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने की मांग

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा नवलगढ़ द्वारा तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण करने एवं उप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पद सीधी विभागीय भर्ती से भरने तथा शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से शिक्षकों ने ब्लॉक स्तरीय विरोध जताते हुए मंगलवार को तहसीलदार नवलगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला मंत्री जगदीशसिंह ढाका ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कई चरणों में सभी उपखंडों, जिला एवं संभाग मुख्यालयों पर इसी प्रकार विरोध सभा एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजित किया जाएगा। जब तक सरकार वाजिब मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं कर लेती है तब तक संघर्ष का कार्यक्रम जारी रहेगा एवं संघर्ष की धार और तेज की जाएगी।

30 अप्रैल 2023 को दोपहर से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण एवं उप प्रधानाचार्य के पद पर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनूं मे 24 घंटे का सामूहिक उपवास रखा जाएगा, संघर्ष के अंतिम चरणों में 23-05-2023 को शिक्षा निदेशालय पर पड़ाव एवं तत्पश्चात मांगे नहीं माने जाने पर 28-05-2023 को बीकानेर से जयपुर के लिए पैदल मार्च किया जाएगा।

केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा वर्तमान शैक्षणिक ढांचे को तबाह करने तथा छात्र, शिक्षक व शिक्षा विरोधी बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से वापिस लेकर सर्व सुलभ सार्वभौमिक शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में मौजी राम, राजपाल सिंह, रतनलाल, नदकिशोर, योगेश कुमार, विद्यासागर, जगदीप, मक्खन लाल मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77