[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तहसीलदार टीम मौके पर नहीं पहुँची, पीड़ित बुजुर्ग महिला दिनभर करती रही इंतज़ार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तहसीलदार टीम मौके पर नहीं पहुँची, पीड़ित बुजुर्ग महिला दिनभर करती रही इंतज़ार

तहसीलदार टीम मौके पर नहीं पहुँची, पीड़ित बुजुर्ग महिला दिनभर करती रही इंतज़ार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। उपखण्ड अधिकारी द्वारा श्री कुंज बिहारी जी मंदिर की जमीन (खसरा नंबर 300 से 305) सैनी नगर, चोबदारों की ढाणी, नवलगढ़ में अतिक्रमणकारी द्वारा काटे गए हरे पेड़ों की जांच के लिए 4 दिसंबर 2025 को स्पॉट वेरिफिकेशन के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद तहसीलदार की टीम मौके पर नहीं पहुँची।

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि आदेश के बाद उसे सिर्फ राजस्व विभाग की ओर से एक फोन आया, जिसमें पता भेजने को कहा गया। महिला ने तुरंत पता मैसेज कर दिया, लेकिन जांच टीम पूरे दिन नहीं आई।

टीम के नहीं आने से मौके की कार्यवाही शुरू ही नहीं हो पाई। पीड़िता ने कहा कि प्रशासन की ऐसी लापरवाही से पीड़ित पक्ष को भारी असुविधा होती है और वास्तविक तथ्य सामने नहीं आ पाते। उन्होंने कहा, “घोर कलयुग आ गया… भगवान के भोग-प्रसाद की जमीन भी नहीं छोड़ी, और प्रशासन आंखें मूंदकर सो रहा है।”

पीड़ित हीरामणी शर्मा पत्नी स्व. रामावतार पुजारी ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जांच टीम के गैर-जिम्मेदार रवैये की समीक्षा की जाए तथा स्पॉट वेरिफिकेशन, मौका पंचनामा और कटे हुए पेड़ों की जब्ती की कार्रवाई जल्द कराई जाए, ताकि प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई संभव हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77