जसरापुर में वाहन की टक्कर से गोवंश घायल:गोरक्षकों और पशु चिकित्सा टीम ने किया उपचार, गौशाला भेजा
जसरापुर में वाहन की टक्कर से गोवंश घायल:गोरक्षकों और पशु चिकित्सा टीम ने किया उपचार, गौशाला भेजा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर के पास नेशनल हाइवे 311 पर शनिवार को एक घायल नर गौवंश सड़क किनारे पड़ा मिला। यह घटना पावटा की ढाणी के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई।अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए इस गौवंश को देखकर वहां से गुजर रहे गौरक्षक गिरधारी सिंह, विकास गुर्जर, मनीष और सचिन तुरंत रुके और स्थिति का जायजा लिया।
गौवंश की गंभीर हालत को देखते हुए गौरक्षक टीम ने तत्काल समाजसेवी झंडूराम गुर्जर को सूचना दी। झंडूराम गुर्जर ने तुरंत केशव गौशाला समिति के मुकेश आनंद महाराज को सूचित किया और पशु चिकित्सालय स्टाफ को मौके पर भेजने की व्यवस्था की। सड़क पर पड़े गौवंश के कारण यातायात को नियंत्रित करने के लिए सड़क को बैरिकेड भी किया गया।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक डॉ. योगेश आर्य, पशु कंपाउंडर सचिन कुमावत और पशु परिचारक मन्दरूप सिंह आवश्यक उपकरणों और दवाइयों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
टीम ने घायल गौवंश का निरीक्षण कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। टक्कर से पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोटों की तुरंत ड्रेसिंग की गई और दर्द निवारक व संक्रमण रोधी दवाइयां दी गईं।
उपचार के दौरान गौरक्षक टीम लगातार गौवंश को संभाले रही, जिससे इलाज सुचारू रूप से संपन्न हो सका। प्राथमिक उपचार पूरा होने के बाद, घायल गौवंश को आगे की देखभाल और इलाज के लिए सुरक्षित रूप से केशव गौशाला भेज दिया गया। इस घटना में गौरक्षकों की तत्परता और पशुपालन विभाग के त्वरित सहयोग से गौवंश की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037709


