[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली SBI में युवती नकली सोना लेकर पहुंची:गोल्ड लोन के लिए लाई 80 ग्राम हमेल, जांच में हुआ खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली SBI में युवती नकली सोना लेकर पहुंची:गोल्ड लोन के लिए लाई 80 ग्राम हमेल, जांच में हुआ खुलासा

रानोली SBI में युवती नकली सोना लेकर पहुंची:गोल्ड लोन के लिए लाई 80 ग्राम हमेल, जांच में हुआ खुलासा

रानोली : शुक्रवार शाम रानोली स्थित एसबीआई बैंक शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक पहुंची और उसके द्वारा लाए गए आभूषण नकली पाए गए। बैंक मैनेजर महावीर गिरी ने बताया कि रेटा निवासी पूजा सैनी नामक युवती गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने आई थी।

युवती अपने साथ 80 ग्राम वजन का एक हमेल लेकर आई थी। यदि यह आभूषण असली सोने का होता, तो इसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपए होती। बैंक स्टाफ ने बताया कि नियमित प्रक्रिया के तहत जब आभूषण की जांच की गई, तो वह नकली पाया गया। इस खुलासे के बाद बैंक स्टाफ और ग्राहकों में हलचल मच गई, जिसके बाद तुरंत रानोली थाने को सूचना दी गई।

रानोली थानाधिकारी रामलाल ने जांच के बाद बताया कि युवती जिस आभूषण को सोने का समझकर लाई थी, वह वास्तव में चांदी का था, जिस पर सोने की पॉलिश की गई थी। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घर पर रखे चांदी और सोने के आभूषणों में से गलती से पॉलिश किया हुआ चांदी का हमेल उठा लाई थी।

पुलिस ने उस सुनार से भी संपर्क किया जिसने आभूषण पर पॉलिश की थी। सुनार ने इस बात की पुष्टि की। चूंकि यह मामला एक गलती का पाया गया, पुलिस ने युवती को समझाकर घर भेज दिया और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस और बैंक प्रबंधन ने आम जनता से अपील की है कि गोल्ड लोन के लिए बैंक में कोई भी आभूषण ले जाने से पहले उसकी सही जांच अवश्य करा लें। इससे ऐसी गलतफहमी और संभावित परेशानी से बचा जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad