[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रुलाना के पास सड़क हादसे में तीन घायल, दो गंभीर:सीकर रेफर, मोटरसाइकिल और दो कारों की टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

रुलाना के पास सड़क हादसे में तीन घायल, दो गंभीर:सीकर रेफर, मोटरसाइकिल और दो कारों की टक्कर

रुलाना के पास सड़क हादसे में तीन घायल, दो गंभीर:सीकर रेफर, मोटरसाइकिल और दो कारों की टक्कर

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर रुलाना के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर किया गया है। हादसे में एक मोटरसाइकिल और दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस को रुलाना स्थित तेजाजी मंदिर के पास हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को दांता सीएचसी पहुंचाया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को सीकर रेफर कर दिया गया।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। इसने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर पलटते हुए सड़क पर सामने से आ रही एक स्कोडा कार से टकरा गई। इस टक्कर से स्कोडा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कोडा कार चालक सांवरमल ताखर ने बताया कि वह रात को खाटूश्यामजी से अपने गांव दानजी का बास जा रहे थे, तभी स्विफ्ट डिजायर कार पलटकर उनकी कार से टकरा गई। स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे, जो घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार में भागचंद, मुन्ना राम और नरेश सवार थे। स्थानीय लोगों ने इन्हें घायल अवस्था में दांता सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने भागचंद और मुन्ना राम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और स्विफ्ट डिजायर कार को क्रेन की मदद से मौके से हटवाकर थाने में सुरक्षित खड़ा करवाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad