नीमकाथाना में डॉ.भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि:वक्ता बोले- बाबा साहब के विचार संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं
नीमकाथाना में डॉ.भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि:वक्ता बोले- बाबा साहब के विचार संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर मानव कल्याण संस्थान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर ने की।
इस अवसर पर सभी समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संस्थान के महासचिव हरफूल मरोड़िया ने बताया कि बाबा साहेब की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनके महान योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस श्रद्धांजलि सभा में कार्यकारिणी सदस्य शंकर सिहोडिया, ईश्वरचंद (छात्रावास अधीक्षक), ख्यालीराम मरोडिया, शिवपाल भाटी, मदन लाल बड़ोदिया, डॉक्टर मोहन खाड़िया, महेश कल्याण, संतोष वर्मा (कॉलेज प्राचार्य), शंकर लाल (से.नि.प्राचार्य), सुल्ताना राम मरोडिया, राजेन्द्र मेहरानिया (पूर्व वाइस चेयरमैन नगरपालिका), सवाई राम चौलड़ा, नेमीचंद वर्मा, बृजलाल कल्याणियां, सूबेदार जगराम, आजाद सिंह, बाबूलाल सिंघल, मालीराम बुनकर, हंसराज कल्याणियां, मनीष टांक और रमन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036213


