[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्रूजर जीप में भिड़ंत:सड़क से नीचे मिट्टी में फंसे दोनों वाहन, चालक सुरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजगढ़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्रूजर जीप में भिड़ंत:सड़क से नीचे मिट्टी में फंसे दोनों वाहन, चालक सुरक्षित

राजगढ़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्रूजर जीप में भिड़ंत:सड़क से नीचे मिट्टी में फंसे दोनों वाहन, चालक सुरक्षित

रामगढ़ शेखावाटी : चूरू से रामगढ़ शेखावाटी आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित राजगढ़ रोड पर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्रूजर जीप की आपस में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में जा फंसे। सुबह के समय दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से क्रूजर जीप सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन चालकों व सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस रास्ता पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन और पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles