[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटीबीपी जवान अजीत चौधरी को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि – स्वामी सेही में मातम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आईटीबीपी जवान अजीत चौधरी को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि – स्वामी सेही में मातम

आईटीबीपी जवान अजीत चौधरी को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि - स्वामी सेही में मातम

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के गांव स्वामी सेही में आईटीबीपी जवान अजीत चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। मासूम बेटे द्वारा मुखाग्नि देने का दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।

अजीत चौधरी के अंतिम संस्कार के दौरान मां सरिता देवी का दर्द फूट पड़ा। वे बेसुध होकर बार-बार कह रही थीं कि मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, उसके साथ इतना बुरा क्यों हुआ। पत्नी सुनीला कुमारी ने बिलखते हुए कहा कि हमें छोड़कर क्यों चले गए, हम कैसे जी पाएंगे। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर हर आंख नम थीं।

जब जवान के सात वर्षीय बेटे पल्लवित ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो माहौल शांत होकर भी चीखों में बदल गया। आईटीबीपी जवानों ने अजीत चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी। तिरंगा जब छोटे बेटे और पिता राजेंद्र को सौंपा गया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति गमगीन दिखा।

अजीत साल 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे अरुणाचल प्रदेश के लेखावली में 61वीं बटालियन में कांस्टेबल जीडी पद पर तैनात थे। छुट्टियां बिताने गांव लौट रहे थे, तभी नवलगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई और मौके पर ही उनका देहांत हो गया।

अजीत का छोटा भाई मंजीत आर्मी में ड्यूटी कर रहा है। पत्नी सुनीला कुमारी और भाभी सोमना दोनों सरकारी अध्यापक हैं। पिता राजेंद्र खेती संभालते हैं और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। परिवार का हर सदस्य समाज सेवा और देश सेवा से जुड़ा है।

स्वामी सेही सरपंच ईश्वर सिंह पूनिया ने कहा कि जवान के दादा हीरानंद साईपावर शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त थे और पूरा परिवार सरल, मिलनसार और समाज में सम्मानित है। सुबह से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैला रहा और हर किसी की आंखें नम दिखीं।

अंतिम संस्कार में सूरजगढ़ पुलिस थाने के रणजीत सिंह सेवदा सहित पुलिस जवान, भाजपा नेता राजेश दहिया, अगवाना के सरपंच चरणसिंह लुणायच, भाजपा जिला संयोजक पवन मेघवाल और राजेश गोदारा मौजूद रहे। गांव के विजेंद्र सिंह पीटीआई के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77