[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेगा हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में गिरी:भाई-बहन को सुरक्षित निकाला, शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे जयपुर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेगा हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में गिरी:भाई-बहन को सुरक्षित निकाला, शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे जयपुर

मेगा हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में गिरी:भाई-बहन को सुरक्षित निकाला, शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे जयपुर

चूरू : चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में गिर गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना जालान कॉलेज के पास हुई।

सरदारशहर निवासी करीब 28 वर्षीय युवक अपनी बहन के साथ शादी की खरीदारी के लिए जयपुर जा रहा था। रतनगढ़ में जालान कॉलेज से पहले सामने से आ रही एक अन्य कार के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जमा गंदे पानी में जा गिरी।

पास खड़े बीका बास निवासी निशांत ने कार सवारों को पानी में डूबते देखा। उन्होंने तुरंत हाईवे से गुजर रही एक पिकअप के ड्राइवर से मदद मांगी। दोनों ने रस्सी फेंककर भाई-बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, कार पानी में पूरी तरह डूब गई थी।

पानी गहरा होने के कारण कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से निकाला जा सका। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles