भैंसली पीएचसी में पूरे स्टाफ को एपीओ करने पर विरेध:सोशल मीडिया शिकायत पर सीएमएचओ ने की थी कार्रवाई, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
भैंसली पीएचसी में पूरे स्टाफ को एपीओ करने पर विरेध:सोशल मीडिया शिकायत पर सीएमएचओ ने की थी कार्रवाई, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर : सादुलपुर उपखंड के भैंसली गांव स्थित पीएचसी का पूरा स्टाफ एपीओ कर दिया गया है। यह कार्रवाई गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपातकालीन वार्ड में चिकित्सा कर्मियों की अनुपस्थिति का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ मनोज शर्मा ने की। सीएमएचओ के इस फैसले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है, तो केवल दोषी पाए गए कर्मियों पर ही कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरे स्टाफ पर। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीसीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्दोष कर्मियों को वापस भैंसली पीएचसी में पदस्थापित करने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया कि वॉट्सऐप वीडियो के माध्यम से आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई थी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे विभागीय कार्रवाई का विरोध नहीं करते, लेकिन ‘सभी’ को दोषी मानकर सामूहिक कार्रवाई करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष कर्मियों को पुनः भैंसली पीएचसी में पदस्थापित नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन और अस्पताल बंद करवाने जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप, अनिल कुमार, छाजूराम, फतेसिंह, उमेद सिंह, अशोक कुमार, रिछपाल, नवीन कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043534


