[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप-फॉर्च्यूनर की भिड़ंत में युवक की मौत:जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हादसे में दो घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिकअप-फॉर्च्यूनर की भिड़ंत में युवक की मौत:जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हादसे में दो घायल

पिकअप-फॉर्च्यूनर की भिड़ंत में युवक की मौत:जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हादसे में दो घायल

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में बीती रात को फॉर्च्यूनर और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पिकअप गाड़ी के पिछले हिस्से के कई टुकड़े हो गए। घटना में पिकअप गाड़ी के चालक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया के मुताबिक घटना बीती रात करीब 9:30 बजे के लगभग थाना इलाके के सिहोट छोटी से चैलासी के बीच हुई। पिकअप गाड़ी सालासर की तरफ से आ रही थी और फॉर्च्यूनर गाड़ी सीकर की तरफ से जा रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा पिकअप गाड़ी में सवार एक नाबालिग लड़की को मामूली चोट आई।

घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो लोग घायल हुए और अन्य तीन को हल्की चोट आई। जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोग जयपुर में अपने किसी परिचित को डॉक्टर के पास दिखाने गए थे। जो वापस लौट रहे थे।

पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा टूटकर साइड में गिर गया।
पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा टूटकर साइड में गिर गया।

घटना में मृत लड़के का नाम मामराज (20) पुत्र पेपाराम निवासी मौल्यासी है। इसके खिलाफ बीते दिनों एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस एक्सीडेंट के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62