रींगस में व्यक्ति को एटीएम में मिले 15 हजार:ईमानदारी से बैंक प्रबंधक को लौटाए, पुलिस ने की सराहना
रींगस में व्यक्ति को एटीएम में मिले 15 हजार:ईमानदारी से बैंक प्रबंधक को लौटाए, पुलिस ने की सराहना
रींगस : रींगस कस्बे में फूलचंद कौशिक ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में मिले 15 हजार रुपए बैंक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। कौशिक ने बताया कि वह पीएनबी एटीएम में पैसे निकालने गए थे। एटीएम मशीन में कार्ड लगाते ही बिना पिन डाले 15 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड लगाकर 9 हजार रुपए निकाले। उस समय एटीएम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।
पैसे निकालने के बाद कौशिक ने अपने बैंक खाते की जांच की, जिसमें केवल 9 हजार रुपए निकलने की पुष्टि हुई। यह जानने के बाद कि 15 हजार रुपए किसी और के थे, उन्होंने उन्हें लौटाने का फैसला किया। इसके बाद कौशिक ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुंचकर शाखा प्रबंधक को पूरी घटना की जानकारी दी और 15 हजार रुपए लौटा दिए।
शाखा प्रबंधक ने कौशिक को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सही व्यक्ति की पहचान कर उसे पैसे लौटा दिए जाएंगे। प्रबंधक ने यह भी बताया कि कई बार लोग जल्दबाजी में पिन नंबर डालकर बिना इंतजार किए चले जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034218


