[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बार एसोसिएशन के 13 पदों पर चुनाव होंगे:8 दिसंबर तक नाॅमिनेशन होंगे, 12 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बार एसोसिएशन के 13 पदों पर चुनाव होंगे:8 दिसंबर तक नाॅमिनेशन होंगे, 12 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा

सीकर में बार एसोसिएशन के 13 पदों पर चुनाव होंगे:8 दिसंबर तक नाॅमिनेशन होंगे, 12 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा

सीकर : सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। बार चुनाव संचालन समिति ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए वोटिंग होगी। सीकर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव, संयुक्त पुस्तकालय सचिव, सामाजिक सचिव समेत 5 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-

3 अक्टूबर- वोटर्स लिस्ट का प्रकाशन4 अक्टूबर- वोटर्स लिस्ट पर आपत्तियां दर्ज 5 अक्टूबर- आपत्तियां निस्तारण बाद फाइनल वोटर्स लिस्ट प्रकाशन 6-8 दिसंबर:- प्रत्याशियों का नामांकन (सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)9 दिसंबर- नाॅमिनेशन वापसी (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)10 दिसंबर- प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट का प्रकाशन12 दिसंबर- सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान12 दिसंबर- वोटिंग खत्म होने के बाद साढ़े 4 बजे से वोट काउंटिंग और रिजल्ट घोषणा

सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सागर मल धायल और एडवोकेट जगदीश भारती ने बताया कि सीकर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव और सदस्यता अनिवार्य है। महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 7 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य है। अन्य बाकी पदों के लिए केवल बार संघ का सदस्य होना आवश्यक है। कोई भी लगातार 2 वर्ष तक बार संघ में पदाधिकारी रहने वाला प्रत्याशी नहीं बन सकेगा।

Related Articles