[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती ट्रेन से गिरा ट्रैकमैन, गंभीर हालत में भर्ती:मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजा, बीकानेर से सामान लेकर लौट रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती ट्रेन से गिरा ट्रैकमैन, गंभीर हालत में भर्ती:मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजा, बीकानेर से सामान लेकर लौट रहा था

चलती ट्रेन से गिरा ट्रैकमैन, गंभीर हालत में भर्ती:मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजा, बीकानेर से सामान लेकर लौट रहा था

चूरू : चूरू-रतनगढ़ रेलवे मार्ग पर बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से एक रेलवे ट्रैकमैन चलती ट्रेन से गिर गया। घायल ट्रैकमैन को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढ़कर देर रात चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खीलवता, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी राकेश कुमार (47) महेंद्रगढ़ रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ रेलवे का सामान लेने के लिए महेंद्रगढ़ से बीकानेर गया था। बीकानेर से सामान लेकर वह बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से वापस लौट रहा था।

रतनगढ़ में राकेश कुमार के दोनों साथी दूसरे डिब्बे में बैठ गए। ट्रेन जब रतनगढ़ से चूरू की ओर आ रही थी, तब जुहारपुरा और देपालसर के बीच राकेश कुमार को अचानक चक्कर आ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस घटना का किसी को तुरंत पता नहीं चला।

ट्रेन के चूरू पहुंचने पर राकेश कुमार के साथियों ने उसे ट्रेन में नहीं पाया। उन्होंने तुरंत महेंद्रगढ़ रेलवे में अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद चूरू के अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों को भी घटना की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने राकेश कुमार के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली। लोकेशन के आधार पर घायल को तुरंत खोजा गया। इसी दौरान रतनगढ़ से चूरू की ओर आ रहे टावर वैगन इंजन में घायल को चूरू रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से एंबुलेंस द्वारा उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रेन से गिरने के कारण ट्रैकमैन राकेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62