[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर विज्ञान महाविद्यालय में एनएसयूआई का हंगामा, क्रिकेट ट्रायल की मांग पर प्राचार्य का घेराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर विज्ञान महाविद्यालय में एनएसयूआई का हंगामा, क्रिकेट ट्रायल की मांग पर प्राचार्य का घेराव

प्रशासन ने दिया आश्वासन-कल होंगे ट्रायल, छात्रों ने चेताया आंदोलन का

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट ट्रायल की मांग को लेकर प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध दर्ज कराया। लंबे समय से ट्रायल नहीं होने से नाराज छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। छात्र नेता नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कॉलेज में बाकी सभी खेलों के ट्रायल करवा दिए गए हैं, लेकिन क्रिकेट ट्रायल अभी तक लंबित हैं, जिससे खिलाड़ियों में रोष है। इकाई अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण ट्रायल नहीं हो पा रहे।

प्राचार्य ने छात्रों की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कल सुबह क्रिकेट ट्रायल करवाने का आश्वासन दिया। हालांकि विद्यार्थियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर मंगलवार को ट्रायल नहीं करवाए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

घेराव के दौरान मुकेश गुर्जर, विक्रम वर्मा, राघव शर्मा, अजय कुशवाहा, विकास बागड़ी, अखिल, अमन सोनी, विशाल कुमावत, शक्ति सिंह, घनश्याम शर्मा, निरंजन, हिमांशु चावला, कुशवंत, दीपांशु मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin