[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में वकीलों का धरना:जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में वकीलों का धरना:जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

नीमकाथाना में वकीलों का धरना:जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अभिभाषक संघ ने सोमवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। इस दौरान न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहे।

बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि नीमकाथाना को 17 महीने तक जिला और सीकर को संभाग का दर्जा मिला रहा, लेकिन भाजपा सरकार आते ही इन दोनों घोषणाओं को रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में 28 दिसंबर 2024 से 31 मार्च तक अभिभाषक संघ द्वारा पेन-डाउन हड़ताल की गई थी।

यादव ने बताया कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। बार संघ ने घोषणा की है कि वे हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हैं।

यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है। बार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने यह भी बताया कि वकील आगे की रणनीति बना रहे हैं और जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles