[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जरूरतमंद बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन क्लास:8वीं-10वीं के छात्रों को दो माह तक मिलेगी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी की शिक्षा, लायंस क्लब की पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

जरूरतमंद बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन क्लास:8वीं-10वीं के छात्रों को दो माह तक मिलेगी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी की शिक्षा, लायंस क्लब की पहल

जरूरतमंद बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन क्लास:8वीं-10वीं के छात्रों को दो माह तक मिलेगी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी की शिक्षा, लायंस क्लब की पहल

श्रीमाधोपुर : लायंस क्लब श्रीमाधोपुर ने सामाजिक उत्थान की दिशा में एक पहल करते हुए 8वीं और 10वीं कक्षा के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ट्यूशन क्लासेज आज शाम से शुरू की हैं। ये कक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से दो माह के लिए आदर्श विद्या मंदिर, सीकर बाजार में संचालित की जाएंगी।

क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि इन कक्षाओं में तीन मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। योगेंद्र शेखावत गणित, विकास मीणा विज्ञान और रोहिताश वर्मा अंग्रेजी पढ़ाएंगे। कक्षाएं प्रतिदिन शाम 4:15 बजे लगेंगी।

पहले दिन ही छात्रों ने इन कक्षाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमावत, क्लब सदस्य सागरमल हलवाई, अनिल कुमार मारवाल, ललित कुमार सैनी और तीनों अध्यापक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini