[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त:वन विभाग की टीम ने जीणी-घरडू रोड पर की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त:वन विभाग की टीम ने जीणी-घरडू रोड पर की कार्रवाई

सूरजगढ़ में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त:वन विभाग की टीम ने जीणी-घरडू रोड पर की कार्रवाई

सूरजगढ़ : अवैध खनन और अवैध लकड़ी परिवहन पर लगाम कसने के लिए वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जीणी से घरडू रोड पर रोकथाम के दौरान पिकअप वाहन से खेजड़ी और पंचमेल लकड़ियों की तस्करी पकड़ी गई।

चिड़ावा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन कुमारी ने अपनी टीम के साथ जीणी-घरडू रोड पर अवैध परिवहन की सूचना पर खेजड़ी और पंचमेल की लकड़ियों से भरी एक पिकअप को जब्त किया। यह पूरी कार्रवाई उपवन संरक्षक गुलज़ारीलाल जाट और सहायक वन संरक्षक कमलचंद के निर्देश पर की गई।

टीम ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी को रोशन लाल पुत्र बजरंग लाल निवासी सिरसला चला रहा था। विभाग ने उसके खिलाफ वन अधिनियम 1953 के तहत प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अभियान में वनपाल कमलेश, वनपाल कल्पना नूनिया, वनरक्षक प्रकाश आनंद और वनरक्षक कविता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77