सादुलपुर में 2 दिसंबर से किसान जागृति यात्रा:भारतीय किसान संघ की ओर से होगी शुरू, संपर्क अभियान चलाया
सादुलपुर में 2 दिसंबर से किसान जागृति यात्रा:भारतीय किसान संघ की ओर से होगी शुरू, संपर्क अभियान चलाया
सादुलपुर : सादुलपुर में भारतीय किसान संघ 2 दिसंबर से भगवान बलराम किसान जागृति रथ यात्रा शुरू करेगा। यह यात्रा किसानों की सिंचाई समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ सुजानगढ़ क्षेत्र के कानोता गाँव से होगा।
यात्रा को सफल बनाने और किसानों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सिद्धमुख तहसील में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के संभाग गोसेवा प्रमुख देवीलाल जोशी और जिला पर्यावरण प्रमुख गोविंद गौड ने रथ यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तहसील मंत्री सतीश गोस्वामी, अंजनी कुमार इंदौरिया, बाबूलाल शर्मा, प्रताप सिंह बैनीवाल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष हवासिंह रणवां, जिला सदस्य रघुवीर सैन और जिला प्रौढ़ प्रमुख जुगल किशोर शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969737


