[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुले पुण्यतिथि पर माली सैनी समाज की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फुले पुण्यतिथि पर माली सैनी समाज की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कमला

कमला देवी और अनूप सैनी बने टॉपर, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिया ऑनलाइन टेस्ट

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की ओर से शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. बी.एल. सैनी (श्रीमाधोपुर) और परीक्षा नियंत्रक प्रो. हितेश सैनी ने रजिस्ट्रेशन से लेकर परिणाम तक पूरे आयोजन को संभाला।

प्रश्नोत्तरी में गुलामगिरी, सत्यशोधक समाज, प्रथम कन्या पाठशाला और किसान का कोड़ा जैसे विषय शामिल रहे। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य फुले दंपती की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम कर समाज सुधार के इतिहास को युवाओं तक पहुंचाती रही है।

परिणाम

प्रथम स्थान: कमला देवी (झुंझुनूं), अनूप सैनी (झुंझुनूं)

द्वितीय स्थान: कृष्ण टांक (जोधपुर), सुनील सैनी (झुंझुनूं), हेमराज सैनी (सीकर), गौरव सैनी (झुंझुनूं)

तृतीय स्थान: योगेश सैनी (अशोक नगर), अभिनव सैनी, दक्ष सैनी, राजकिशोर (सीकर), बनवारीलाल सैनी (कोटपुतली), कोमल सैनी (झुंझुनूं), मनीष सैनी (सीकर)

संस्था ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles