[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दंपती ने गाय की 1 लाख रुपए की करवाई एफडी:भोड़की गांव की गोशाला में गाय गोद ली, स्वर्गीय माताजी की पुण्यस्मृति में किया दान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दंपती ने गाय की 1 लाख रुपए की करवाई एफडी:भोड़की गांव की गोशाला में गाय गोद ली, स्वर्गीय माताजी की पुण्यस्मृति में किया दान

दंपती ने गाय की 1 लाख रुपए की करवाई एफडी:भोड़की गांव की गोशाला में गाय गोद ली, स्वर्गीय माताजी की पुण्यस्मृति में किया दान

गुढ़ागौड़जी : भोड़की गांव स्थित श्री जमवाय ज्योति गोशाला में समाजसेवी विद्याधर सिंह बेनिवाल और उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी ने एक गाय गोद ली है। उन्होंने गोशाला के संचालन में सहयोग के लिए 1 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी समर्पित की। यह दान बेनिवाल दंपती ने अपनी स्वर्गीय माताजी की पुण्यस्मृति में किया।

गोशाला समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह गोदारा ने बताया कि बेनिवाल परिवार पहले भी एक गाय गोद ले चुका है। उन्होंने बेनिवाल दंपती की समाज सेवा और गौसेवा के प्रति निष्ठा की सराहना की। दंपती ने गोशाला परिसर में गायों को हरा चारा, गुड़ और मीठा दलिया खिलाया। उन्होंने अपनी स्वर्गीय माताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बेनिवाल परिवार की इस पहल को ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी लोग ही गौशालाओं के नियमित संचालन और विस्तार में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर संजय महला, सुशील बेनिवाल, कैलाश डूडी, रामसिंह शेखावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने बेनिवाल दंपती के इस सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। गोशाला समिति ने बेनिवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने आशा जताई कि ऐसे उदाहरण समाज में गौसेवा के लिए नई प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles